मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 06 फ़रवरी 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

आगमन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और आपसी सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और सभी नेताओं ने राज्य एवं क्षेत्रीय हितों को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक विचार साझा किए। इसके बाद कार्यक्रमानुसार सप्तऋषि आश्रम मैदान, भारत माता मंदिर के निकट, हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!