अपराध पर मुख्यमंत्री सख्त,बोले-अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 14 फ़रवरी 2026

उत्तराखंड में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समयबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं,बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए पूर्व-निवारक रणनीति भी मजबूत की जाए।

इस क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है।

उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत हो और अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!