भाजपा की प्रदेश टोली बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुई चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 07 मार्च 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को हरिद्वार में प्रदेश टोली बैठक हुई। बैठक में चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।बैठक में कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार के क्रम में बूथ व मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। इनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी, ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

भट्ट ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि सभी सांसद और विधायक 2027 के चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएंगे। उनके जनसामान्य के मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुनें और उसके निवारण का प्रयास करें। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ प्रदेश भाजपा के सभी नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!