उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 फरवरी 2026
भारत भारती के संस्थापक विनय पत्राले एवं संस्था के उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदर्भ में समरसता, समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द विषय पर सार्थक संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता ही सशक्त उत्तराखण्ड और सुदृढ़ भारत की आधारशिला है।
राज्यपाल ने समाज में आपसी सहयोग, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की दिशा में संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।