उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 22 फरवरी 2026
टैगोर विला स्थित सदा शिव मंदिर के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन वार्ड 17चखुवाला में आयोजित किया गया, श्री राजेंद्र पंत मुख्य वक्ता व प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख ने कहा कि अपनी सभ्यता, संस्कृति व आपने स्वरूप को जो समाज संगठित होता है वह हर मुश्किल विपरीत स्थिति में भी आपना स्वरूप नहीं खोता है ये उद्गार राजेंद्र पंत ने कहा सिख गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मति दास, भाई सती दास, भाई दयाला जी के 350वे शहीदी दिवस को पूरे विश्व ने मनाया उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान पर विचार रखते हुए चार साहिबजादो के शहादत को भी याद किया उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जो समाज राष्ट्र व समाज को भूल जाता है तो वह डूब जाता है और जो व्यक्ति नागरिक आपने राष्ट्र, समाज की चिंता करता है वह राष्ट्र उन्नति की और अग्रसर होता है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लगातार 1925से बच्चों व बड़ों को संस्कार और चरित्र निर्माण कर राष्ट्र सर्वोपरि है कि भावना को मजबूत कर रहा है और संघ ही राष्ट्र प्रथम की भावना को लगातार बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा हैं संघ हिंदू समाज को लगातार संगठित करने का कार्य कर रहा हैं और सामाजिक चेतना को जाग्रत कर रहा हैं शक्ति शाली भारत व संगठित हिन्दू ही राष्ट्र की शक्ति का आधार हैं संघ ने बांटना सिखाया है न कि कुछ पाना संघ ने लगातार समाज व राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी परिवार प्रबोधन को मजबूत करने हैं जिसमें पांच बिंदु अपनी भाषा, अपना भवन, अपनी संस्कृति व सामाजिक समरसता को प्रमुखता दे जब भगवान राम शबरी के झूठे बेर खा सकते हैं तो हम ये भेदभाव क्यों करे जो भी विकृत मानसिकता है उसका परित्याग करना है पर्यावरण प्रबंधन, को भी लगातार कार्य करना है प्लास्टिक से बचना है स्वलबन व स्वदेशी को अपनाना है स्वामी सत्य श्रेय गिरी जी महाराज जी व श्री राजेंद्र पंत जी को शॉल भेंट करने के साथ मोमंटो दे कर सम्मानित किया गया वहीं स्वामी सत्य श्रेय गिरी जी माहराज, मठ प्रमुख वात्सल्य ग्राम हरिद्वार शिष्य साध्वी ऋत्मभरा जी ने संघ को राष्ट्र चेतना व राष्ट्र की मजबूती का आधार स्तंभ बताया उन्होंने कहा कि संघ समाज को लगातार जाग्रत करने का कार्य कर रहा हैं और लगातार 100वर्षों से निरंतर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य किया जा रहा है वहीं मातृशक्ति उद्बोधन श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज पूर्व उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा, उत्तराखंड सरकार ने संघ के कार्यों को ईश्वरीय कार्य बता कर इसे राष्ट्र और समाज की प्रेरणा बताया वही उक्त हिन्दू सम्मेलन में हरीश नारंग ने मंच का संचालन किया इस अवसर पर चंदर मोहन अरोड़ा, सतीश कपूर, राकेश अग्रवाल, नानक चंद नारंग, सौरव डोभाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, श्याम सुंदर, सचिन सोंधी, अमित वर्मा, सोनू चौहान, मूर्त राम शर्मा, मांगू शाह, विनोद चौटाला, विनोद डालीया, तिलक सोनकर, मयंक खंडूरी जी नगर कार्यवाह, कृष्ण लाल आहूजा, संजय थापा, गोबिंद सिंह गुसाई आदि मौजूद थे