लखनऊ के होटल में आगरा के युवक ने मां और चार बहनों की हत्या की

उत्तर प्रदेश(लखनऊ),बुधवार 01 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवक ने आज सुबह अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस उपायुक्त (मध्य) ने बताया कि आगरा जनपद के रहने वाले अरशद ने होटल शरणजीत में अपनी मां अस्मा, बहनों (09),आलिया (19), अल्शिया (19 ), अक्सा ( 16) और रहमीन (18) की हत्या कर दी है।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपित ने किसी धारदार हथियार से मां और बहनों की कलाई और गर्दन को रेता है। आरोपित पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!