उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 नवंबर 2026
उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को ज्ञापन सौंपकर छूटे हुए राज्यआंदोलनकारियों के चिन्हीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। संयुक्त परिषद ने 27 नवंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में चिन्हीकरण का मुद्दा शामिल न किए जाने पर तीव्र रोष जताया है। साथ ही, परिषद ने सरकार से मुद्दे के समाधान के लिए उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया है।ज्ञापन में उठाई गई मुख्य मांगें
राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैकड़ों आंदोलनकारी आज भी चिह्नीकरण से वंचित हैं। कई मामलों में सरकारी और पुलिस रिकॉर्ड नष्ट हो चुके हैं या उपलब्ध नहीं हैं। समिति का कहना है कि आंदोलन से जुड़े दस्तावेजों और साक्ष्यों का व्यवस्थित संरक्षण नहीं किया गया, जिसके कारण वास्तविक आंदोलनकारी पहचान से वंचित रह गए।
इसलिए, परिषद ने मांग की है कि जेल या पुलिस डिटेंशन के प्रमाण के साथ आंदोलन से जुड़ी अखबार की कतरन, पुराने आवेदन और चिह्नित या वरिष्ठ आंदोलनकारियों के सत्यापन को भी मान्यता दी जाए।कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव आंदोलनकारियों की सबसे अहम मांग यानी चिन्हीकरण पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। संयुक्त परिषद ने इसी बात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार ने अब तक इस मुद्दे को प्राथमिकता नहीं दी है।
09 नवंबर के आश्वासन का दिया हवाला
ज्ञापन में संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर 026,9 नवंबर 2026 (राज्य स्थापना दिवस) को दिए गए आश्वासन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का भरोसा दिया था। परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से भेंट कर चिन्हीकरण प्रक्रिया के सुचारू संचालन और आंदोलनकारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है। इसके लिए सरकार से उपयुक्त समय देने की अपील की गई है। ज्ञापन पर बालेश बवानिया (संरक्षक), अनन्त आकाश, सुरेश कुमार, parmila rawat, चिन्तन सकलानी, विकास रावत और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
समय-सीमा बढ़ी, फिर भी वंचित रह गए हजारों लोग
सरकार ने चिन्हीकरण प्रक्रिया के लिए समय-सीमा कई बार बढ़ाई थी। जून 2026 के शासनादेश के अनुसार 2021 तक के लंबित आवेदनों के निस्तारण की अवधि 24 जुलाई 2026 से 24 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई थी, लेकिन अंतिम तिथि गुजरने के बाद भी बड़ी संख्या में आंदोलनकारी वंचित रह गए। अक्टूबर 2026 में आंदोलनकारियों ने देहरादून के शहीद स्थल पर धरना भी दिया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 11,420 राज्य आंदोलनकारी चिन्हित किए जा चुके हैं, लेकिन आंदोलनकारी 1994 के आंदोलन के दौरान के कई रिकॉर्ड (LIU, पुलिस, अस्पताल) उपलब्ध न होने के कारण खटीमा की तर्ज पर साक्ष्यों के मानकों में ढील देकर पूछताछ के आधार पर चिन्हीकरण की मांग कर रहे हैं।कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बावजूद चिह्नीकरण का मुद्दा अनसुना रहा। आंदोलनकारी अब नए मापदंडों—अखबार की कतरन, पुराने आवेदन और वरिष्ठ आंदोलनकारियों के सत्यापन—को मान्यता देने के साथ ही सरकार से शीघ्र वार्ता की मांग पर अड़े हैं, जिससे यह मुद्दा सरकार के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौती बना हुआ है।
ज्ञापन पर बालेश बवानिया (संरक्षक), अनन्त आकाश, सुरेश कुमार अध्यक्ष , परमिला रावत, चिन्तन सकलानी, विकास रावत और अनन्त आकाश
