उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया उन्नति शर्मा को उत्तराखंड देवभूमि सम्मान से सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 11 अगस्त 2026

आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने कॉमनवेल्थ गेम्स महिला जूडो में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को उत्तराखंड देवभूमि सम्मान से सम्मानित किया।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स महिला जूडो में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में ही नहीं अपितु देश का भी मान बढ़ाया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि उन्नति शर्मा ने अपने मेहनत, लगन वा परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ऐसे लोगों का सम्मान करती है जिनके द्वारा किए कार्यों से समाज का भला होता हो या प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया हो।

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि हमारा सम्मान करने का उद्देश्य है कि जिसका सम्मान किया है उसके आत्म विश्वास में वृद्धि होती है वा वह अपने काम को और अधिक निष्ठा एवं उत्तेजना से करता है वा दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।

उन्नति शर्मा ने बताया कि वह उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट से उत्तराखंड देवभूमि सम्मान से सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल के वा अपने देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है वा अपने बेहतर प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी।

आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष राजू वर्मा ,उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ,कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ,महासचिव राकेश शर्मा , माता जी ममता शर्मा, पिता जी विशेष कुमार शर्मा, बड़ी बहन रिया शर्मा, बड़े भाई अंकुर शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *