उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 15 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों और राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।