उत्तराखंड(हल्द्वानी),रविवार 24 मई 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं समेत कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी तरह की कोई मनाही नहीं है, लेकिन नमाज केवल चिन्हित स्थानों पर ही अदा की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी धार्मिक गतिविधि से आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी तरह की कोई मनाही नहीं है, लेकिन नमाज केवल चिन्हित स्थानों पर ही अदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, ऐसे में यातायात और व्यवस्थाओं को प्रभावित नहीं होना चाहिए। धामी ने स्पष्ट कहा कि इसी कारण खुले में नमाज ना पढ़ने की अपील की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार बेहतर व्यवस्थाएं कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर श्रद्धालु को सुगम दर्शन और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।