राज्यपाल ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड(नैनीताल),सोमवार 18 मई 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह ने अपने परंपरागत ग्रीष्मकालीन नैनीताल राजभवन प्रवास के सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार को नगर की आराध्य देवी मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना से की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल पास में ही स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह साहिब भी पहुंचे, और वहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की तथा गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने पर उन्हें यहां एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है।

राज्यपाल ने नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थलों पर पहुंचकर उनकी आत्मा नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर जाती है तथा ऐसे धार्मिक स्थलों पर विशेष आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!