राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

गुरुवार 14 मई 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – अनाप-शनाप खर्चे मन को परेशान करेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय सताएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  2. वृषभ राशि – आय में निरंतरता बनी रहेगी, आय बढ़ेगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। फिर भी मन थोड़ा परेशान रहेगा। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह लाभप्रद होगी। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। बस प्रेम में थोड़ी मानसिक नहीं बल्कि भौगोलिक दूरी रहेगी और बच्चों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन कोई खराबी नहीं होगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  3. मिथुन राशि – व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन शुभता भी बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार मध्यम से अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क राशि – स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, यात्रा कष्टप्रद होगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अति उत्तम हो चुकी है, पहले से काफी सुधार हो चुका है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  5. सिंह राशि – चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
  6. कन्या राशि – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, लेकिन उनके साथ को लेकर, स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।
  7. तुला राशि – शत्रुओं पर बुद्धिमत्ता से आप विजय पा लेंगे और शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
  8. वृश्चिक राशि – मन परेशान रहेगा और प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए, गलत निर्णय ले सकते हैं भावुकता में आकर। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।
  9. धनु राशि – आपके लिए गृह-कलह के बड़े संकेत हैं, इसलिए घरेलू स्थिति को बहुत ही सावधानी से संभालें। यह कलह घर से बाहर तक जा सकती है। स्वास्थ्य के मामले में सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  10. मकर राशि – आपका पराक्रम रंग लाएगा और आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। हालांकि, नाक, कान या गले की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। समय शुभ है लेकिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अपने पास कोई नीली वस्तु जरूर रखें।
  11. कुंभ राशि – धन हानि के संकेत हैं, इसलिए अभी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
  12. मीन राशि – मन और शरीर में थोड़ी व्याकुलता या निराशा का भाव रह सकता है। हालांकि, कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन व्यापार ठीक चलेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!