राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

रविवार 15 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा मध्यम बना हुआ है क्योंकि मंगल और राहु का संयोग है। व्यावसायिक स्तर पे ये शुभ समय कहा जाएगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम में थोड़ी दूरी, लेकिन संक्रमित नहीं रहा। संतान दूर हो सकता है लेकिन आपस में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। तो कुल मिलाकर के पहले से बेहतर समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  2. वृषभ – भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। ये एक शुभ समय जैसा प्रतीत होगा आपको। अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  3. मिथुन – स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं, लेकिन सरकारी तंत्र से अब लाभ होने लगेगा। व्यवसाय में थोड़ी सफलता मिलने लगेगी। थोड़ा मध्यम, ज्यादा अच्छा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  4. कर्क – कर्क राशि के लिए अभी बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन थोड़ा बेहतर हो गया है। शासन सत्ता पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। पिता में अनबन या दूरी या उच्च अधिकारियों से अनबन और दूरी है, वह बेहतर हो गया। जीवनसाथी का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अभी प्रेम और व्यवसाय थोड़ा मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह – सिंह राशि के शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। अभी जीवनसाथी के साथ थोड़ी अभी मतभेद या मनभेद रहेगा। उदर रोग से परेशानी अभी है, लेकिन पहले से काफी बेहतर समय हो चुका है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  6. कन्या – कन्या राशि वाले भावुकता पर काबू रखिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य अभी मध्यम बना हुआ है, मानसिक स्वास्थ्य भी मध्यम बना है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी और व्यापार भी आपका अच्छा होते जा रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – तुला राशि का समय पहले से बेहतर है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। माँ के स्वास्थ्य में सुधार होगा। थोड़ा गृह-कलह का भी संकेत है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है, शुभ संकेत कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – वृश्चिक राशि का पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है किसी भी मामले में। स्वास्थ्य थोड़ा अभी मध्यम कह सकते हैं, लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार ये सारी चीजें आपकी अच्छी चल रही हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  9. धनु – धनागमन होगा। स्वजनों में वृद्धि होगी। लेकिन जुआ सट्टा लॉटरी में भी पैसे मत लगाइयेगा। अभी निवेश मत करियेगा, जल्दी कमाने के चक्कर में मत पड़िएगा। जुबान पर काबू रखिएगा। इस समय आपके साथ थोड़ा फ्रॉड होने के भी चांसेस होंगे वित्तीय स्थिति में। नाक कान गला की परेशानी हो सकती है। बाकी व्यावसायिक मामले में ये शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  10. मकर – सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। शुभता बढ़ेगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। जुबान पर काबू रखें और अभी आप भी निवेश से बचिए। बाकी प्रेम संतान व्यापार अच्छा है, सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  11. कुंभ – स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार। प्रेम संतान अभी भी मध्यम बना हुआ है। व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। थोड़ा सा सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, घबराहट, बेचैनी, अज्ञात भय—ये अभी बना रहेगा। खर्च की अधिकता, फिर भी आप पहले से बेहतर हैं। हरी वस्तु पास रखना, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  12. मीन – शासन सत्ता पक्ष से संबंध सुधरेंगे। शत्रु परास्त होंगे। लेकिन अभी भी स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। इस समय आपका षष्ठेश और अष्टमेश दोनों ही लग्न में बैठे हैं, और ऊपर से शनि भी लग्न में है। स्वास्थ्य के मामले में ये डेंजर समय हो सकता है, बहुत बच के पार करियेगा। बाकी आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा का योग बनेगा- इन सारे मामलों में बहुत अच्छे हैं। काली जी को प्रणाम करें, उन्हें कोई भी सफेद वस्तु अर्पित करें, शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!