उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जनपद देहरादून के सप्तम त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 14 मार्च 2026

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) जनपद देहरादून के सप्तम त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन सहस्त्रधारा स्थित ईश रिसोर्ट में किया गया।

अधिवेशन में सर्वप्रथम शैक्षिक संगोष्ठी की गई जिसमें वक्ताओं ने राष्ट्रीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने, प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने, छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

धर्मेंद्र सिंह रावत लगातार दूसरी बार जनपद देहरादून के जिला अध्यक्ष बने हैं।

तत्पश्चात देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) प्रेमलाल भारती के निर्देशन में चुनाव अधिकारी सुभाष रतूड़ी तथा चुनाव पर्यवेक्षक गोविंद बोरा जिला अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत एवं सदस्य प्रांतीय तदर्थ समिति एवं प्रीतम सिंह बर्तवाल सदस्य प्रांतीय तदर्थ समिति की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवायी गयी।

त्रैवार्षिक निर्वाचन में आज जनपद देहरादून की जिला कार्यकारिणी के सभी 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

जिसमें धर्मेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष, रूपक पूरी मंत्री, योगेश कुमार कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चमन सिंह शैलेंद्र नेगी वीर बसंत डंडरियाल मोहन हटवाल उपाध्यक्ष, नीलिमा नेगी उपाध्यक्ष (महिला), रमेश चंद्र संयुक्त मंत्री, दीवान सिंह चौहान, नीलम बिष्ट उपमंत्री, सत्यजीत सिंह चौहान, मंजीत सिंह सोलंकी, अजय नेगी संगठन मंत्री, उषा राणा संगठन मंत्री (महिला), वीरेंद्र सिंह, शांति रावत, प्रेम मोहनलाल प्रचार मंत्री, दामिनी प्रचार मंत्री (महिला) तथा शमशेर सिंह लेखाकार के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) प्रेमलाल भारती ने पद एवं संघ निष्ठा की शपथ दिलायी। आज आयोजित उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) के सप्तम त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कृषाली, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत के जिला अध्यक्ष गोविंद बोरा, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा किशोर जोशी, जिला अध्यक्ष टिहरी चंद्रवीर सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष चमोली दिगंबर नेगी, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी जयदेव राणा, जिला मंत्री अल्मोड़ा जगदीश भंडारी, जिला मंत्री चमोली मुकेश नेगी, जिला मंत्री उत्तरकाशी विजेंद्र पंवार तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के अनेक पदाधिकारियों के साथ ही जनपद देहरादून के विकासखंड रायपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी, मंत्री बिनोद असवाल, डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सागर, मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, सहसपुर के अध्यक्ष प्रमोद रावत, मंत्री रविंद्र पांडे, विकास नगर की अध्यक्ष मधु पटवाल, मंत्री कमल सुयाल, कालसी के अध्यक्ष पीतांबर तोमर, मंत्री प्रवेश ढौंढियाल, चकराता की अध्यक्ष संगीता चौहान, मंत्री हेमवती नंदन भट्ट, राज्य खेल समन्वयक लेखराज तोमर, शशि दिवाकर, कुलदीप तोमर, भवानी दत्त सेमवाल, अरविंद थपलियाल, लक्ष्मण सोलंकी, संतोष रावत, प्रज्ञा बहुगुणा, कविता सचदेवा, सीमा चौहान, पूनम बटोला, किरन बिष्ट, हिमांशु रावत, अनुराग चौहान, शशांक शर्मा समेत जनपद देहरादून की सभी छः ब्लाक कार्यकारिणीयों के सभी पदाधिकारी तथा जनपद के सभी डेलिगेट्स समेत अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!