मैग्नेसाइट उद्योग के पुनः संचालन से स्थानीय विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : सीएम

उत्तराखंड(अल्मोड़ा),रविवार 01 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा स्थित मैग्नेसाइट उद्योग को उच्च न्यायालय से चार माह के लिए पुनः संचालन की अनुमति मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के संरक्षण, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और स्थानीय रोजगार सृजन-तीनों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग के पुनः संचालन से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से लगभग 500 परिवारों के करीब 2000 लोगों को आजीविका का संबल मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार हर स्तर पर सकारात्मक पहल कर रही है और इस निर्णय से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उद्योगों और श्रमिकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उद्योगों को पर्यावरणीय मानकों का पालन कर सुरक्षित रूप से संचालन करने के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!