राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

बुधवार 18 गुरुवार 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – डिस्टर्बिंग टाइम है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। कोई नुकसान नहीं है लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  2. वृषभ – व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। जो राजनीतिज्ञ हैं, राजनीति करते हैं, राजनीतिक व्यक्ति हैं उनको थोड़ा राजनीतिक परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस रहेगी। तो एक डिस्टर्बिंग टाइम है प्रोफेशन लाइफ में। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  3. मिथुन – मिथुन राशि को अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान प्रभावित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति भी ठीक-ठाक है लेकिन थोड़ा सा डिस्टर्बिंग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा लेकिन वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। उदर रोग से संबंधित, पैरों में चोट-चपेट। एक खराब समय। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता के साथ संबंध पर ध्यान दें। अपने से बड़ों के साथ संबंध पर ध्यान दें। ये सब ध्यान देना पड़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  5. सिंह – स्वास्थ्य प्रभावित है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात थोड़ा खराब हो सकती है। थोड़ा बचकर पार करना पड़ेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु और काली वस्तु का दान करना शुभ है।
  6. कन्या – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु बहुतायत मात्रा में इस समय उत्पन्न होंगे। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
  7. तुला – मानसिक स्थिति बड़ी खराब रहेगी। कुछ भी निर्णय लेने लायक नहीं रहा है इस समय। मत लीजिए। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में बड़े कलह की आशंका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
  9. धनु – धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म उतना रंग नहीं लाएगा, लेकिन आप प्रयास जारी रखें। बाद में रिजल्ट पॅाजिटिव आएगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – जुबान पर काबू रखें। धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – बेचैनी, घबराहट इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य सबकुछ खराब है। थोड़ा ध्यान दीजिए। काली वस्तु का दान करें और रुद्राभिषेक करें शिवजी का या जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!