पाबौ विकासखंड में 39 की योजनाओं का लोकार्पण व शिलांयास

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),सोमवार 16 फ़रवरी 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को पाबौ विकासखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

खुड्डेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त खुड्डेश्वर मैदान के निर्माण की आधारशिला भी रखी। मंत्री ने कहा कि मैदान के विकसित होने से क्षेत्र के बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ के लिए एक्स-रे मशीन एवं अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा उन्होंने ग्रामोत्थान परियोजना की अल्ट्रापुअर योजना के अंतर्गत तीन ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 35-35 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए, जबकि बैंक सखी योजना के तहत दो महिलाओं को मोबाइल फोन भी वितरित किए। उन्होंने विकासखंड खिर्सू की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलोनी बिष्ट को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं जनहित में हैं और आने वाले समय में ग्रामीणों को इनका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की योजनाएं को पहुंचा रही है और स्वास्थ्य, खेल तथा रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख लता रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत, जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!