मुख्यमंत्री घोषणाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : रेखा आर्या

उत्तराखंड(अल्मोड़ा),रविवार 08 फरवरी 2026

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने नवनिर्मित उप जिला अस्पताल सोमेश्वर का उद्घाटन शीघ्र कराने और उद्घाटन के साथ ही चिकित्सकीय सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में सोलर पेयजल पंपिंग योजना में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर मंत्री ने जिलाधिकारी को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए सभी विभाग समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।

 

 

कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी दी कि जनहित कार्यों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!