मुख्यमंत्री ने खटीमा में मनाई होली, बोले- अपनी संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचना है

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 15 मार्च 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बैठक होली में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को रंग लगाते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!