मुख्यमंत्री ने आरएसएस के मुख्यालय में स्वयंसेवकों के साथ मनाई होली

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 13 मार्च 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय में स्वयंसेवकों के साथ होली मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, संजय, सतेंद्र, भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने फूलों और रंगों के साथ होली खेली। इस अवसर पर सभी ने एकस्वर में एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वाहन किया।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का पुष्पों से स्वागत किया गया। वहीं मंच पर मौजूद प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री को गुलाल से टीका लगाकर, फूलों से होली खेली।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सरकार में दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, डॉ.गीता खन्ना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!