मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने एक्टिंग से दिखाया हुनर

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 25 सितंबर 2026

सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईलाउंज में शुक्रवार को मिस उत्तराखण्ड 2026 के तहत मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयाेजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड थीम पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से जजेज का ध्यान आकर्षित किया।

शुक्रवार को सेंट्रियो मॉल में आयोजित मिस बॉलीवुड सब कॉन्टेस्ट ने प्रतिभागियों ने बॉलीवुड थीम पर डांस, एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स और ओवरऑल परफॉर्मेंस का भी मूल्यांकन किया गया। जजेज ने प्रतिभागियों से बॉलीवुड, फिल्मों और उनकी पसंद से जुड़े सवाल पूछकर उनकी समझ और व्यक्तित्व को भी परखा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर मिस बॉलीवुड का चयन किया गया।

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने कहा कि मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों को बॉलीवुड थीम के जरिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों के लिए अपनी अलग पहचान बनाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैजपुष्कर सोनी  ,प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा,  एवं न्यू एरा के राज कौशिक सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में इंद्राणी पांधी, हेमेंद्र मलिक, बद्रीश छाबड़ा, कशिश गोयल, शिरीष डोभाल, तान्या जटवानी, महक कुकरेती और जाह्नवी शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *