पंजाब के फेमस दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में लंबे वक्त के बाद खुशियों का माहौल है। सिद्धू की मां चरण कौर एक बार फिर मां बनी हैं। चरण ने सिद्धू के बाद अब एक और बेटे को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के बाद न सिर्फ सिद्धू मूसेवाला के परिवार में बल्कि उनके पूरे गांव में खुशी माहौल है। चरण के मां बनने की खबर सिद्धू के पिता बलकौर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। बलकौर सिंह ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर कर फैंस को उसकी झलक दिखाई है। ऐसे में अब अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बच्चे की पहली झलक देख चरण कौर भावुक होती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का वीडियो अस्पताल से सामने आया। इस वीडियो पर सिद्धू के पिता बलकौर नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सिद्धू के पिता की गोद में बच्चा नजर आ रहा है। बेटे को गोद में पहली बार लेने और उसकी झलक देखने की खुशी बलकौर सिंह के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। वहीं, अस्पताल के स्टाफ भी सिद्धू के भाई के आने से काफी खुश हैं। वहीं, जैसे ही डॉक्टर चरण कौर को बेटे की पहली झलक दिखाई उसकी आंखों में आंसू आ गए। वो अपने बच्चे को एक टक निहारती दिखीं।