कैबिनेट मंत्री जोशी बोले- उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा, बनेगा नया इतिहास

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 10 अप्रैल 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी विधानसभा अंतर्गत जाखन स्थित दून विहार में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित प्रबुद्धजन बैठक को सम्बोधित किया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जनता से 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान कर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन-जन के आशीर्वाद से उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें रिकॉर्ड मतों से भाजपा जीतने जा रही है और एक नया इतिहास बनने जा रहा है।

इस दौरान टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रोहिला, पार्षद संजय नौटियाल, आभा जैन, भूपेंद्र कठैत, आरके शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!