प्रदेश के सभी मुद्दों और सरकार की नाकामियों पर मुखर रहे कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 10 अप्रैल 2024

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की कमान सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में संभाली। लगातार सक्रिय रहकर पार्टी की एक जुझारू छवि बनाई है। प्रदेश के सभी मुद्दों और सरकार की नाकामियों पर वे सबसे अधिक मुखर रहे हैं। प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी करन माहरा के नेतृत्व में सभी पांचों सीट पर जीत दर्ज करेगी।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, सूरज सिंह नेगी, अभिनव थापर, पार्षद अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, आनन त्यागी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!