राज्यसभा सदस्य बंसल की अगुवाई में पूर्व महापौर अनिता ममगांई के साथ किया जनसंपर्क

उत्तराखंड(ऋषिकेश),बुधवार 10 अप्रैल 2024

चंद्रेश्वर नगर पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम जनता जनार्दन से जनसंपर्क करने घर-घर पहुंची। इस दौरान राज्यसभा सदस्य बंसल की अगुवाई में निवर्तमान महापौर अनिता ममगांई के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान चन्द्रेश्वर नगर के तीन वार्डों में राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल की अगुवाई में मेघा पथ संचलन किया गया। घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल का बटन दबाकर वोट देने की अपील की गयी। लोगों ने ख़ुशी-ख़ुशी टीम का स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी आस्था जताई। प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी प्रधानमंत्री बनाने के लिए सहमति व्यक्त की। साथ ही 11 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आईडीपीएल हॉकी मैदान में पहुंचने का आग्रह किया गया।

इस दौरान जनसंपर्क करने वालों में पंकज शर्मा, पवन शर्मा, संजय वर्मा, सुजीत यादव, चंदू यादव, सुभाष ठठेरा, शैला राजभर, अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा , सुशील भट्ट, मानू, जॉनी लांबा, अमित कुमार अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!