मोदी सरकार में विश्व पटल पर सनातन को नई पहचान मिली: जेपी नड्डा

उत्तराखंड(हरिद्वार),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के लिए शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिली है।

यहां उन्होंने आर्यनगर से ऋषिकुल मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दौर भारत का है। ये भारत के गौरव का दौर है। हमने पांच सौ साल के संघर्ष के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। एक दौर था कि जब प्रधानमंत्री मंदिरों से मठों से दूर रहते थे लेकिन हमने देखा कि प्राण प्रतिष्ठा करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए।

उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में देश ने बदलाव का दौर देखा है। मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में बदलते दौर को हमें देखने का मौका मिला। विदेशी नीति में भारत का परचम विदेशों तक फहराया। 21वीं शताब्दी भारत की जाग्रत अवस्था की शताब्दी है।

इससे पहले यहां उन्होंने पंचदशनाम जूना अखाड़े के अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर परिसर में अधिष्ठात्री मायादेवी, छड़ी एवं भैरव देवता की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और संतों का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!