जिले के 303 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग, कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

उत्तराखंड(गोपेश्वर),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के 303 बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। शुक्रवार को जिला अधिकारी के कार्यालय परिसर में 328 वेबकास्टिंग कार्मिकों को पांच पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर प्रभात रावत ने वेबकास्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ कैमरे के इंस्टॉलेशन, संचालन और नेट कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी। सहायक नोडल वेबकास्टिंग सुमित सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि मतदान के दिन 303 बूथों पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और जिसकी कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। अर्थात इन केंद्रों में मतदान शुरू होने से लेकर मतदान की समाप्ति तक की पल-पल की गतिविधियों पर आयोग की सीधी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 50 फीसदी मतदेय स्थलों पर लाइव निगरानी रखी जाएगी। जहां वेब कास्टिंग होनी है वहां पर विभिन्न चरणों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!