लोकसभा चुनाव: भाजपा तीन दिन तक आयोजित करेगी बूथ स्तर के कार्यक्रम

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तीन दिन तक बूथ स्तर के कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के पहले दिन सांगठनिक बैठक के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस किया।

गुरुवार सायं सुभाष रोड स्थित एक होटल में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मतदाता संपर्क अभियान में तेजी लाने और सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करने की हिदायत दी गयी। मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए। इससे पहले पिथौरागढ़ और देहरादून के विकासनगर में जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी तीन दिन बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पार्टी की ओर से युवा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की जायेगी और ये सभी कार्यक्रम अब बूथ पर केंद्रित होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश, महामंत्री संगठन अजय कुमार, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, टिहरी लोकसभा से उम्मीदवार माला राजलक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला, टिहरी लोकसभा के सम्मानित विधायक, पदाधिकारी व अन्य अपेक्षित पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!