मुख्यमंत्री ने दायित्वधारियों से की विकास संबंधी चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 01 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड सरकार में विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं। जनभागीदारी से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस बैठक में अजेन्द्र अजय, ज्योति प्रसाद गैरोला, मधु भट्ट, सुरेश भट्ट, विनोद उनियाल, शमून कासमी, डॉ. देवेंद्र भसीन, बलराज पासी, विश्वास डाबर, शादाब शम्स समेत भारी संख्या में दायित्वधारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!