राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

शनिवार 01 जून 2024

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – समस्याओं से चिंतित, पारिवारिक कष्ट, किसी से विश्वासघात की आशंका, वाद-विवाद से अशांति, स्वजनों से तनाव, मानसिक कष्ट, वाहन से भय, दुर्घटना संभव।
  2. वृषभ – कार्यों में सफलता, मित्रों के माध्यम से कठिनाइयों का समापन, प्रेम-मिलाप में रुचि, परोपकार की भावना जागृत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, स्वाध्याय में रुचि।
  3. मिथुन – नवीन योजना की शुरुआत, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, लाभ का सुयोग, परिवार में आपसी सद्भाव, व्यक्तित्व का विकास, महत्वपूर्ण सफलता, यात्रा का सुयोग।
  4. कर्क – व्यापारिकवातावरण मनोनुकूल, जिन्दगी में सुख के जरूरी साधन सुलभ, राजकीय पक्ष से सहयोग, घरेलू समस्याओं का समाधान, सुसमाचार की प्राप्ति, हर्ष भी।
  5. सिंह – ग्रहस्थिति अशुभ, व्यावसायिक पक्ष के प्रति असंतोष, कार्य अधूरे, समस्याओं की अधिकता, मन दुविधामय, व्यक्ति विशेष से विश्वासघात, उत्साह में कमी।
  6. कन्या – विविध पक्षों में अनुकूलता, किसी पुराने विवाद का समापन पक्ष में, सुख-सुविधा में वृद्धि, शुभ भावनाओं का उदय, आत्मिक शांति, जनकल्याण में रुझान।
  7. तुला – विचारित योजना फली भूत, प्रगति का सुयोग, व्यापार में धन निवेश, नसम्पर्क से कुछेक मसले हल, मनोरंजन में रुचि, व्यक्तित्व विकास, यात्रा से मन में खुशी।
  8. वृश्चिक – कार्य क्षमता में वृद्धि, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल, आपसी सद्भाव, अप्रिय घटना से मन व्यथित, उत्साह में वृद्धि, यात्रा सुखद।
  9. धनु – दिनमान प्रतिकूल, घरेलू कठिनाइयों से चिंता, मित्रों से मतभेद उपस्थित, कार्यों में अड़चनें, आर्थिक प्रगति में व्यवधान, वाद-विवाद की आशंका, लाभ में कमी।
  10. मकर – मनोकामना पूर्ण होने की ओर, धन संचय में प्रवृत्ति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, पठन-पाठन में अभिरुचि, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम।
  11. कुम्भ – निराशा का समापन, व्यवसाय में धन निवेश, बौद्धिक क्षमता का विकास, इच्छानुकूल घटना घटित, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, वाहन सुख।
  12. मीन – स्वास्थ्य सुधार पर, सद्विचारों का उदय, धर्म के प्रति आस्था, विरोधी हानि पहुँचाने की कोशिश में, भौतिक सुख में बाधा, अधीनस्थ सहयोगी से सहयोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!