हरिद्वार में चलती कार बनी आग का गोला

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 27 मई 2024

हरिद्वार मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर तेजी से जा रही एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। ड्राइवर ने समय रहते कार से निकल कर अपनी जान बचायी। मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने आग पर काबू किया और मौके पर एकत्रित भीड़ को वहां से हटाया।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आज दोपहर एक कार यूपी12 बीएस 2117 हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी। तभी कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक उक्त कार में आग लग गई। कार चला रहे ड्राइवर अमन कुमार निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर ने तुरंत बाहर निकलकर अपने आप को बचाया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त वाहन की आग को अग्निशामक यंत्र से बुझाया। कार में आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!