भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज बिहार और पंजाब में

नई दिल्ली,रविवार 26 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद में दोपहर 12ः30 जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो कैमूर जाएंगे। कैमूर में शाह की जनसभा दोपहर दो बजे होगी। यहां से अमित शाह पंजाब का रुख करेंगे। पंजाब के लुधियाना की अनाज मंडी वो शाम साढ़े पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!