मंत्री खजान दास ने नदी किनारे बसे क्षेत्रों का किया दौरा, सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 06 अगस्त 2026

राजपुर रोड विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने गुरुवार को देहरादून के मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड व अन्य नदी नालों के किनारे बसे विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकालीन परिचालन केंद्र के सम्पर्क में रहने की अपील की।

मंत्री दास ने लोगों से कहा कि वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। वे जनमानस की सेवा एवं समस्याओं के समाधान के लिये चौबीस घंटे तत्पर हैं। मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, बारिश से हुए नुकसान एवं संभावित जोखिम भरे स्थानों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!