हरेला पर्व पर हरियाली का संदेश, गांधी पार्क में हुआ पौधारोपण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 जुलाई 2026

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में गांधी पार्क, देहरादून में सामाजिक कार्यकर्ता शिवम भट्ट (पंडित) के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर शिवम भट्ट (पंडित) ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और हरियाली बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में टीम शिवम पंडित के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। अभियान को सफल बनाने में गांधी पार्क के सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा और माली पवन सैनी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस दौरान हर्ष शर्मा, उज्ज्वल अग्रहरि, शिवम गुप्ता, कुणाल गुरुम, विकास कुमार टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!