मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 15 जून 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा और अधिक सशक्त होकर जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक को संबोधित

कर रहे थे। इस बैठक में संगठन के महिला शीर्ष प्रदेश नेतृत्व सहित महिला मोर्चा की नवनियुक्त व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों पर उनका मार्गदर्शन किया। भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में मातृ शक्ति को केंद्र में रखते हुए देश और प्रदेश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण में पार्टी की महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस उद्देश्य से संसद और विधानसभाओं में मातृ शक्ति का 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करवाया गया है, लखपति दीदीयों की संख्या अब करोड़ों में ले जाने की तैयारी है, मुद्रा लोन से लेकर जन जन खातों में महिला प्राथमिकता है, गरीब कल्याण, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं महिला केंद्रित हैं, राज्य में भी नौकरियों में आरक्षण से लेकर अनेक मातृ शक्ति आधारित योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सेवा भाव और सक्रियता से माताओं, बहनों और बेटियों का आशीर्वाद से अगले वर्ष हाेने वाले चुनाव में जीत की हैट्रिक लगानी है।

इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट, मोर्चा प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री हिमानी डिमरी वैष्णव और रश्मि रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *