एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

उत्तराखंड(देहरादून/रुद्रप्रयाग),बुधवार 20 मार्च 2024

रुद्रप्रयाग जिले के शिव नंदी क्षेत्र के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक देर रात्रि आपदा कण्ट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग को शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया। उक्त वाहन बोलेरो कैम्पर (यूके-02सीए- 0826) लगभग 700 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में कुल 02 व्यक्ति सवार थे। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम की ओर से 01 शव को बरामद कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। देर रात्रि तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया और फिर शव को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम दरपान सिंह 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह और गंगा सिंह 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम जर्थी होकारा, जिला पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!