गुरु तेग बहादुर के बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 25 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को गुरु तेगबादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहिब का स्थान अद्वितीय है। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना। तत्पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा साहिब रेसकोर्स के पदाधिकारियों से भेंट की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट–हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इसी के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के समस्त लाभ सिख समाज तक भी पहुंचाए जा रहे हैं।

 

 

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!