चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, पुलिस सिखाएगी सबक

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 19 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर दून पुलिस ने अर्द्ध-सैनिक बलों के साथ मंगलवार को राजपुर क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया। मिश्रित आबादी और संवेदनशील स्थानों पर लोगों से आचार संहिता का पालन करने के साथ निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने अथवा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आचार संहिता के अनुपालन में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनता में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने राजपुर थाना क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया। पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने राजपुर क्षेत्रांतर्गत जाखन, पेसिफिक माॅल, मसूरी डायवर्जन, किशनपुर, कैनाल रोड, दून विहार, चेतना बस्ती, जोहड़ी तिराहा आदि मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!