दीपावली तक बनकर तैयार होगा सामुदायिक भवन, शादी के सीजन में गरीब परिवारों को होगी सहूलियत

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 29 अप्रैल 2024

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। साथ ही कार्यदायी संस्था को स-समय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण होने से गरीब परिवार को काफी सहूलियत होगी। जहां सामाजिक कार्यक्रम के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा वहीं, शादी के सीजन में गरीब माता-पिता भी भव्य शादी समारोह के लिए सामुदायिक भवन का लाभ ले सकेंगे।

निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को किसी भी हाल में दीपावली तक सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि गढ़ी कैंट क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!