केरल में भाजपा को आज मिलेगा अपना राज्य मुख्यालय, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली,शनिवार 12 जुलाई 2025

देश के दक्षिण के खूबसूरत राज्य केरल में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना राज्य मुख्यालय मिल जाएगा। मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वह सजधज कर तैयार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न लगभग 10ः30 नवनिर्मित राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अमित शाह के फोटो के साथ साझा की है। भाजपा के राज्य मुख्यालय का निर्माण केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के केजी मरार रोड पर किया गया है। राज्य मुख्यालय के उद्घाटन के बाद शाह लगभग सवा 11 बजे राजधानी के पुथारीकंडम मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो शाम साढ़े चार बजे कन्नूर भी जाएंगे। वहां प्रसिद्ध थलिपाराम्बा राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाह शुक्रवार रात विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। उनके आज ही दिल्ली लौटने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!