एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला : नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली,शुक्रवार 26 अप्रैल 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत पर प्रसन्नता व्यक्त की। मोदी ने कहा कि एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 05 बजे तक करीब 60.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “चरण दो बहुत अच्छा रहा! भारत भर के लोगों का आभार जिन्होंने आज मतदान किया। एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है। मतदाता एनडीए का सुशासन चाहते हैं। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!