अधिकारी आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यों में जुटे

उत्तराखंड(उधमसिंह नगर),शनिवार 21 जून 2025

जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को मिले इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय व सकारात्मक सोच के साथ के साथ कार्य करें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी शनिवार को काशीपुर विकास खण्ड सभागर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित किया। बहुउद्देशीय शिविर में विद्युत बिल ठीक करने, भूमिहिन परिवारों को भूमि पट्टा दिलाने, हैण्डपम्प लगाने, भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित लगभग 23 शिकायतें आई, जिनमे से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि धामी सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार के सिद्धांत को लेकर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है ताकि व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देकर उन्हे समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकें। इसके लिए सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय बनाते हुए गरीब तबके को योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

उन्होने कहा कि अधिकारी बहुउद्देशीय शिविर में आयी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को सुने व उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने स्टॉलो का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जोशी ने 04 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट देकर नन्हें बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया।

बहुउद्देशीय शिविर में मेयर दीपक बाली, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप, उमा जोशी, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, तहसीलदार पंकज चन्दोला, खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे सहित नगर निगम पार्षद, अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!