उत्तराखंड : टॉपर्स एक दिन के लिए बनेंगे डीएम और एसपी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 16 जून 2025

उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू की जाएगी और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर्स को विशेष सम्मान देने के साथ ही‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं।‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आम जन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह सकारात्मक कदम है पर्यावरण संरक्षण की ओर भी एक सशक्त प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!