कोतवाली में पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग, एक कार जली

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 23 अप्रैल 2024

ऋषिकेश कोतवाली में पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मंगलवार की दोपहर लगभग 12: 00 बजे करीब कोतवाली के अंदर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसने एक्सीडेंटल कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!