भाजपा का 400 पार का नारा साकार होने जा रहा : मंत्री जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 21 अप्रैल 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के साथ ही विश्व की नंबर एक पार्टी है। आज देश का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है, जिसने देश के मान और सम्मान विश्व में बढ़ाने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी के 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है और वे फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में मंत्री जोशी ने लोकसभा चुनाव के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम पर धन्यवाद कार्यक्रम में ये बातें कहीं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई बार भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही उनकी ताकत हैं। इसी की बदौलत टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजय होंगी।

कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट सहित मण्डल अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष थापा ने किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता, बीर सिंह चौहान सहित सभी पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बूथ एजेंट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!