शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों को दी 846.87 लाख रुपए की सौगात

उत्तराखंड(हल्द्वानी),गुरुवार 03 अप्रैल 2025

सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज हल्दूचैड़ में विद्यालयी शिक्षाध्समग्र शिक्षा के साथ ही जिला योजनान्तर्गत 846.87 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

660.00 लाख रुपये की लागत से पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज हल्दूचैड़ एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज रामनगर में 50ध्50 शैया युक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास भवन, 80.31 लाख रुपये की लागत से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण, 88.56 लाख रुपए की लागत से राजकीय माडल इंटर कालेज कोटाबाग एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज जवाहर ज्योति में अतिरिक्त कला कक्ष एवं कला व शिल्प कक्ष के निर्माण कार्यों के शिलान्यास के साथ ही जिला योजना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिनती गांव कोटाबाग व राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पतलिया कोटाबाग में 9.9 लाख रुपए की लागत से बनाए गए कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।

विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में लगातार सुधारात्मक कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सरकार प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये कलस्टर विद्यालयों की स्थापना और उनमें आवासीय सुविधा मुहैया कराने का कार्य करने के साथ ही बेसहारा निर्धन ओर असहाय बच्चों को इंटर तक गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के उद्देश्य से तमाम विद्यालयों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास स्थापित करने का कार्य कर रही है ताकि इन छात्र-छात्राओं को शिक्षा के सर्वोत्तम अवसर उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुमका, मुख्य शिक्षाधिकरी गोविन्द राम जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह राणा, प्रधानाचार्या जी एस सेंगर, डा हिमांशु पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, नवीन पपोला, अरुण जोशी, दिनेश खुलवे कमलेश कबड़वाल, ग्राम प्रधान ललित सनवाल समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता ओर क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!