नव निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने की महापौर से मुलाकात

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 14 फरवरी 2025

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में गुरुवार को महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षदों ने नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल से नगर निगम कार्यालय में मुलाकात की।

कांग्रेस ने महानगर से संबंधित समस्याओं को लेकर नव निर्वाचित मेयर को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। धस्माना ने महापौर को बधाई व शुभकामनाएं दी। महापौर सौरभ थपलियाल ने विश्वास दिलाया कि शहर की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम बोर्ड को सकारात्मक कार्यों में सहयोग व समर्थन करेगी किंतु विकास कार्यों व नागरिक सुविधाओं के मामले में लापरवाही बरती गई, तो कांग्रेस आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!