राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

बुधवार 29 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – ग्रहयोग बेहतर, आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, मित्रों -परिजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, मंगल आयोजन सम्पादित, परिवार में उल्लासमय वातावरण।
  2. वृषभ – दिनचर्या व्यवस्थित, आपसी गलतफहमी दूर होने को, वैवाहिक अड़्चनें समाप्त, कार्यक्षमता में वृद्धि, व्यावसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त, यात्रा का सुयोग।
  3. मिथुन – वैचारिक अस्थिरता, स्वयं की प्रतिभा का उपयोग करने से वंचित, दूसरों की सलाह अमान्य, दाम्पत्य जीवन असंतोषजनक, सुख-सुविधा का अभाव, आर्थिक हानि।
  4. कर्क – लाभ का सुअवसर, आपसी संबंधों में मधुरता, अपने स्तर को बनाए रखने के लिए व्यय, मनो-विनोद के साधन सुलभ, दायित्व की पूर्ति का प्रयास, मन प्रसन्न।
  5. सिंह – सामयिकसिद्धि का प्रयास सार्थक, कठिनाइयों का समापन, पठन-पाठन में अभि-रुचि, परिवार में सुख-शांति, किसी योजना की शुरुआत हेतु मित्रों से विचार-विमर्श।
  6. कन्या – नवउत्तरदायित्व की पूर्ति, आर्थिक पक्ष में सफलता, शत्रु परास्त, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग, सुख के साधन उपलब्ध, नवसम्पर्कसे आत्मिक शांति की अनुभूति।
  7. तुला – आत्मविश्वास में कमी, व्यावसायिक असफलता, परिवार में तनाव, स्वजनों से अनबन, धन की क्षति, उत्तरदायित्व की पूर्ति में अड़चनें, व्यर्थ भ्रमण से परेशानी।
  8. वृश्चिक – दिन बेहतर, उलझनों में कमी, नौकरी में पदोन्नति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, सम्मान में वृद्धि, वाहन सुख की प्राप्ति, मन में खुशी।
  9. धनु – निराशा का समापन, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, सुख के साधन सुलभ, धार्मिक गतिविधियों में अभिरुचि, दूसरों के आश्वासन से राहत, नवसमाचार की प्राप्ति से हर्ष।
  10. मकर – नवीन कार्यों में सफलता का सुयोग, पारिवारिक हर्षोह्लास का वातावरण, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, इच्छाशक्ति जागृत, विवाद का समापन, विरोधी परास्त, हानि भी।
  11. कुम्भ – प्रियजनों से मतभेद, वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद, व्यक्तिगत समस्याएँ यथावत, ताल-मेल का अभाव, सुख के साधन में कमी, पठन-पाठन में अरुचि।
  12. मीन – व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, परिजनों से अपेक्षित सहयोग, आपसी सौदार्द, कर्ज की निवृत्ति, स्वयं का निर्णय लाभप्रद, शत्रु परास्त, प्रसन्नता, आत्मिक शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!